कंटेंट राइटिंग हो या कंटेंट मार्केटिंग, सर्च इंजन पेजों पर सर्च के बाद आ रही हर सामग्री के लिए की वर्ड बहुत महत्वपूर्ण है। जितने भी लोग ब्लॉगिंग क्षेत्र में हैं वह इसका महत्व जानते हैं। बिना कीवर्ड रिसर्च के आर्टिकल लिखने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि हम आर्टिकल तो लिख रहे हैं लेकिन हमें पता नहीं कि यह रैंक करेगा भी या नहीं। अगर आपको बेहतर ब्लॉग लिखना है तो कीवर्ड रिसर्च करना होता है। कीवर्ड रिसर्च करने के लिए जरूरत होती है कीवर्ड रिसर्च टूल की। अब बात करते हैं ये मिलेंगे कहां और कौन कौन से हैं। तो बता दें कुछ कीवर्ड रिसर्च टूल फ्री होते हैं और कुछ पेड भी हैं। अगर आप नए ब्लॉगर हैं तो आप भी इन फ्री कीवर्ड रिसर्च टूल की मदद से अपने ब्लॉग को गूगल पर रैंक करवा सकते हैं इस आर्टिकल में आपको मैं कुछ फ्री कीवर्ड टूल बताने जा रहा हूं। जिसकी मदद से आप आसानी से अपने आर्टिकल के लिए कीवर्ड ढूंढ़ सकते हैं और गूगल पर अपनी रैंकिंग सुधार सकते हैं।
ये भी सीखें
सुपर एडवांस डिजिटल मार्केटिंग क्लासरूम प्रोग्राम
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग
बेसिक डिजिटल मार्केटिंग
टॉप 10 फ्री कीवर्ड रिसर्च टूल
- Wordtracker LLP : एक बहुत ही अच्छा keyword research tool है, जिसके फ्री वर्जन में आप 5 कीवर्ड Find कर सकते हैं। हालांकि हिंदी ब्लॉग के लिए यह टूल इतना अच्छा साबित नहीं होता है।
- Ahrefs : एक फ्री टूल भी Provide करता है जिसकी मदद से ब्लॉगर अपने आर्टिकल के लिए एक अच्छा कीवर्ड Find कर सकते हैं।
- Ubersuggest : कीवर्ड रिसर्च के लिए एक बहुत बढ़िया टूल है। आप इस टूल की मदद से आसानी से एक Low Competition Keyword ढूंढ़ सकते हैं।
- Google Keyword Planner : इस टूल से आपको यह खास जानकारी मिल सकती है कि किसी शब्द को कितनी बार खोजा गया और समय के साथ उन खोजों में कैसे बदलाव हुआ। इससे आपके कीवर्ड की सूची छोटी हो सकती है और आपको अपनी पसंद का सही कीवर्ड मिल सकता है।
- Google Trends : गूगल का ही एक सर्च एनालिसिस वेबसाइट है जो कि विभिन्न लोकेशन और लैंग्वेज के बेस पर गूगल सर्च इंजन में होने वाले टॉप सर्च क्वेरी को एनालाइज करता है और graphically डाटा को रिप्रजेंट करता हैं।
- SERP Checker : आपको दिखाता है कि शीर्ष परिणामों को उन सभी कीवर्ड से कितना आर्गेनिक सर्च ट्रैफ़िक मिलता है, जिनके लिए वे रैंक करते हैं। एक बार जब आप जान जाते हैं कि SERPs पर कौन से पृष्ठ सबसे अधिक ट्रैफ़िक प्राप्त करते हैं, तो आप उनकी सफलता को दोहराने के लिए साइट एक्सप्लोरर में उनका विश्लेषण कर सकते हैं।
- Answer The Public : एक अच्छा फ्री कीवर्ड रिसर्च टूल है। यह टूल आपको ढेरों कीवर्ड Idea find कर के दे देगा जिन पर आप आर्टिकल लिख सकते हैं।
- Google Search Console : एक टूल है। इसकी मदद से, वेबसाइट के मालिक यह जान सकते हैं कि Google Search पर, उनकी वेबसाइट की परफ़ॉर्मेंस कैसी है। साथ ही, उन्हें यह भी जानने में मदद मिलती है कि Search पर अपनी वेबसाइट की मौजूदगी को बेहतर बनाने के लिए, क्या किया जा सकता है।
- KeywordTool.io : अगर आप हिंदी में Blogging करते हैं तो यह टूल आपके लिए सबसे बेस्ट है।
- LSI Graph : LSI कीवर्ड find करने के लिए एक बहुत अच्छा टूल है। आप यहां से ढेर सारे LSI कीवर्ड अपने ब्लॉग के लिए ढूंढ़ सकते हैं। आर्टिकल को रैंक करवाने के लिए आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर
देश की जानी – मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार करिअर बनाएं। आप अपने फोन में safalta app डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।