फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Engineering Admission: 01 मई से शुरू होगी 'TNEA' की आवेदन प्रक्रिया

Sun, 30 Apr 2017 04:51 PM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
विज्ञापन
तामिलनाडु इंजीनियरिंग एडमिशन (TNEA) के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों को आवेदन करना है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन कर जरूरी योग्यताएं चेक कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।  
विज्ञापन


आवेदन की प्रक्रिया 1 मई, 2017 से शुरू होगी। TNEA के जरिए  अन्ना यूनिवर्सिटी सहित दूसरे गवर्नमेंट कॉलेजों के अलग-अलग विभाग में दाखिले दिए जाते हैं। इसके अलावे प्राइवेट कॉलेजों में भी कुछ सीटों पर दाखिला TNEA के जरिए ही दी जाती है। 

ध्यान देने योग्य बातेंः 

-एक छात्र एक ही आवेदन कर सकेंगे

-वैसे छात्र जिनकी 8वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई तामिलनाडु से हुई है उन्हें किसी भी तरह का आवास प्रमाण पत्र जमा करने की जरूरत नहीं है। 

-वैसे छात्र जो तमिलनाडु से बाहर के किसी राज्य से हैं, वो भी आवेदन के लिए योग्य हैं लेकिन उन्हें फॉर्म के साथ अपना आवास प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-छात्रों का चयन लिखि परीक्षा के स्कोर के आधार पर होगा। 

-परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिनमें 100 अंक गणित के और 100 अंक फिजिक्स की केमिस्ट्री के आधार पर किया जाएगा। 

-ऑनालाइन आवेदन के अलावे छात्रों को पूरे भरे हुए फॉर्म की एक प्रिंट आउट कॉपी भी जमा करनी होगी। 

-प्रिंटेड कॉपी इस पते पर भेजें: 

'द सेक्रेटरी, टीएनईए, अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई- 600 025' के पते पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ भेजें। 

संबंधित वेबसाइट का पताः https://www.annauniv.edu/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें