फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 मई से होगी पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं

Sat, 29 Apr 2017 05:49 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा 16 मई से नहीं बल्कि 20 मई से होगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से बदला कार्यक्रम जल्द ही परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सूत्रों का कहना है कि कार्यक्रम में यह बदलाव सेमेस्टर में 90 दिन की कक्षाएं चलने के नियम के चलते किया गया है।
विज्ञापन


पूर्व में घोषित कार्यक्रम में मैकेनिकल ट्रेड के एक से दो विषयों का पेपर एक ही दिन में पड़ गया था। इसके तिथि में बदलाव किया जाएगा। नए कार्यक्रम की सूचना परीक्षार्थियों को उनके मेल पर दी जाएगी। परिषद की ओर से बैक पेपर के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह परीक्षा 16 मई से ही होगी।

बैक पेपर में 87 ऐसे पेपर हैं जो कॉमन हैं, इनकी परीक्षा नियमित छात्रों के साथ होगी। बैक पेपर की परीक्षाएं 10 जून तक चलेंगी, इसमें सभी सेमेस्टर के छात्र शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें