HSC results 2017: तमिलनाडु डायरेक्टोरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन(DGE) ने हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट प्लस टू(12वीं) बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर शुक्रवार सुबह 10 बजे परिणाम जारी किया। मार्च में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा में कुल 09 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। खबरों के मुताबिक एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड छात्रों को एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट भेजेगा।
परीक्षा के पेपर 06 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच जांचा गया। किसी छात्र को काउंसलिंग की आवश्यकता हो तो वो बोर्ड द्वारा जारी नंबंरों पर कॉल भी कर सकता है। नंबर है 104, 044-24640050 या फिर हेल्पलाइन मेल पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिसके लिए जारी ई-मेल आईडी है,'emailhelp@snehaindia.org'। बीते साल के रिकॉर्ड के मुताबिक परीक्षा के दौरान बोर्ड ने 25000 कॉल प्राप्त किए थे।
सीधे रिजल्ट की साइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करेंः http://results.amarujala.com
या ऐसे भी रिजल्ट चेक कर सकते हैंः
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करें
-बोर्ड की साइट पर फ्लैश हो रहे प्लस टू रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
-क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा
-पेज पर मांगी जा रही जरूरी जानकारियां भरें
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर जारी होगा
-इसकी एक कॉपी अपने पास सेव कर रख लें
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा। इस साल से सर्टिफिकेट में छात्रों के नाम तमिल के साथ-साथ अंग्रेजी में भी टाइप किया जाएगा।
संबंधित वेबसाइटः http://www.tnresults.nic.in/hsform.htm