फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Result 2016: मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 03 Apr 2018 05:11 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने विभिन्न परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा के संबंध में अब एक नई रिपोर्ट जारी की है। इसमें आयोग द्वारा आयोजित कराई गई विभिन्न परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा की तारीखों का ऐलान किया गया है। SSC की आधिकारिक वेबसाइट  www.ssc.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) परीक्षा 2016 के अंतिम परिणाम 27 अप्रैल 2018 को जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि यह बदल भी सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले पेपर 1 के परिणाम 15 जनवरी 2018 को घोषित किए गए थे। मल्टी टास्किंग स्टाफ की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT, पेपर 1) सितंबर-अक्टूबर 2017 में आयोजित हुई थी। वहीं पेपर 2 का आयोजन 28 जनवरी 2018 को हुआ था। पेपर 1 क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 1,59,183 थी जिसमें से सिर्फ 1,43,657 प्रतीभागी ही पेपर 2 में हिस्सा ले सकें। पेपर 1 का स्कोर कार्ड 27 फरवरी 2018 को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को लंबे वक्त से इस रिजल्ट का इंतजार था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चेक करें अपना रिजल्टः
  • रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट  www.ssc.nic.in पर लॉगइन करें।
  • अब होम पेज पर ‘Multi-Tasking (Non-Technical) Staff Examination, 2016 (Final Result)’ के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपनी डिटेल्स जैसे रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर आदि भरें। 
  • डिटेल्स भरने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें। 
  • आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें