कॉलेज में स्नातक स्तर पर मुख्य रूप से बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस, बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडी, बैचलर ऑफ फाइनेंशियल एंड एंवेस्टमेंट एनॉलिसिस, व बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडी कोर्सेज पढ़ाए जाते हैं।
यहां प्रबंधन पाठ्यक्रम से संबंधित सभी उत्तम सुविधाएं उपलब्ध हैं। कॉलेज में प्लेसमेंट की सुविधा भी है। यहां हर साल छात्रों को बड़ी कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलते हैं। कॉलेज ईसीए (एकस्ट्रा करिकुलर ऐक्टिविटी) में काफी आगे है।
20 से अधिक सोसाइटी के जरिये छात्रों की गतिविधियों को बढ़ाया जाता है। कॉलेज कॅरियर डेवलपमेंट सेंटर की सुविधा से भी लैस है। यहां की टीमें देश विदेश में कई प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहरा चुकी हैं। कॉलेज के बारें में कोई भी जानकारी के लिए 011-27573447 पर फोन या वेबसाइट www.sscbs.du.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।