शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि, ‘परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। पहले की सरकार परिणाम मोड्रेट करती थी। पास प्रतिशतता अधिक करने के लिए 20 से 30 नंबर के ग्रेस मार्क्स देती थी। भाजपा सरकार ने यह काम बंद कर सख्ती की है। बच्चों की परफार्मेंस ज्यों की त्यों दर्शाएंगे। शिक्षा में सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे।’ -
ये है हमारे टॉपर्स
नव दुर्गा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद के कार्तिक ने 498 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया।
जीवन ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी की सेलीना यादव, सरस्वती उ. वि. सिरसा की सोनाली, बाल विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल के हरीओम ने 495 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया है। तृतीय स्थान पर एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला की रिया, वमावि महेंद्रगढ़ की प्रीती व पारस, टैगोर स्कूल देवी मूर्ति कालोनी पानीपत की जिज्ञासा ने 494 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कब कितना रहा परिणाम
वर्ष परिणाम
2018 51.15
2017 50.49
2016 48.88
2015 45.84
2014 60.84
2013 50.79
2012 65.39
2011 68. 03
अंग्रेजी में 116420 तो मैथ में 114179 परीक्षार्थी फेल
मैथ, अंग्रेजी, साइंस विषय इस वर्ष भी विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बने रहे। सबसे ज्यादा इन्हीं तीन विषयों में बच्चे फेल हैं। सबसे ज्यादा सोशल साइंस में 1,24,975 परीक्षार्थी फेल हैं। विषयवार में अंग्रेजी में 1,16,420 फेल हुए तो 3289 में कंपार्टमेंट आई है। परिणाम रहा 67.19 फीसदी। इसी तरह सोशल साइंस में 1,24, 975 फेल हुए। पास प्रतिशतता रही 63.63। मैथ में 1,14,179 फेल हुए। पास प्रतिशतता रही 67.76। ऱ्संस्कृत और ड्राइंग बच्चों की पसंद रहे। ड्राइंग में 98.09 तो संस्कृत में 97.69 पास प्रतिशतता रही। कुल 1,62,688 फेल हुए तो 15, 526 के कंपार्टमेंट आई। 8448 लड़कों और 7078 लड़कियों के कंपार्टमेंट आई है।