सफलता डॉट कॉम द्वारा डिजिटल एज ए लाइफ चेंजर विषय पर आयोजित हुई मास्टर क्लास में द चिल्ड्रेन्स पोस्ट ऑफ इंडिया की प्रमुख, ईशा और टॉपगैन की फाउंडर व डायरेक्टर निधि अरोरा ने कहा कि आज से 30 साल पहले डायल वाले फोन थे। घंटी जाती थी हमें इंतजार करना पड़ता था। लेकिन आज मोबाइल है। सेकेंड्स में आप किसी से भी कनेक्ट कर सकते हैं। ये डिजिटल से आया बदलाव है। दूसरा अक्टूबर 2022 में जब चैट जीपीटी दुनियां में आया तो उसने 2-3 हफ्तों में ही करोड़ों यूजर्स बना लिये। ये पहला उत्पाद था जिसे इतनी तेजी से लोगों ने हाथो हाथ लिया। ये डिजिटल का बदलाव है। अपने आस पास देंखे अगर 5 आदमी आप देखते हैं तो उनमें से 4 आपको किसी न किसी डिजिटल उपकरण का प्रयोग करते दिख जाएंगे। ये डिजिटल का बदलाव है। उन्होंने कहा कि आज के समय में डिजिटल से बहुत सारी चीजें की जा सकती है। जैसे कोई मां है उसे नहीं पता बच्चे का रखरखाव कैसे करना है या पेट में दर्द हो रहा है तो यूट्यूब पर वीडियो देखकर मदद मिल जाती है। साथ ही आज देश के हर क्षेत्र में आपको कम से कम 70 प्रतिशत लोग डिजिटल से जुड़े मिल जाएंगे। वहीं मेट्रो शहरों में ये प्रतिशत बेहतर है।
ये भी सीखें
मास्टर डिजिटल मार्केटिंग
एडवांस डिजिटल मार्केटिंग
प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटिंग
जो भी काम शुरू में मिले उसे करें युवा
अरोरा ने कॅरिअर शुरू करने जा रहे युवाओं को कहा कि शुरू में ये मत सोचो कि आपको मिल क्या रहा है। जो भी काम मिल रहा है उसे करो। जितना ज्यादा काम आप फाउंडेशनल स्टेज पर करोगे, तो जब आप लीडर बनोगे, तब आप एम्प्लाईज की बहुत सहानुभूति हासिल कर पाओगे।
सोशल मीडिया और इंटरनेट पर उन्होंने कहा कि आज के समय लोग इसके एडिक्ट हैं, 15 से 45 साल के किसी भी व्यक्ति को आप देख लें उनके हाथ से फोन दूर कर पाना संभव नहीं है। फोन पर जो आज लोग ग्रहण कर रहे हैं उसका काम कुछ सेकेंड्स का होता है। अगर आज 12 से 15 मिनट का सिंगल आर्टिकल उन्हें पढ़ने को दिया जाए तो उनके लिए एकाग्र होकर पढ़ना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मोबाइल ने सुविधा के साथ साथ डिस्ट्रैक्शन भी दिया है। हर उम्र के लोग इससे प्रभावित हैं। अपने दिमागों के इस तरह के नुकसान के लिए हम सभी जिम्मेदार हैं।
डिजिटल ने खोले हैं अवसरों के द्वार
टेक्नोलॉजी के आने के बाद मोबाइल इंटरनेट की लत में हम ये जान ही नहीं पाए कि ये टेक्नोलॉजी सभी के लिए नौकरी के कितने अवसर लेकर आयी है। आज हम सभी गूगल पर सर्च करके देखें कि ऐसा कौन सा कोर्स है जिसे आप कर सकते हैं। पुराने समय में हमारे पास ये सुविधा नहीं थी। जानकारी हासिल करने से आज सिर्फ आप ही आप को रोक सकते हैं। वरना आज के समय में आज आप जो भी पढ़ना चाहें, सीखना चाहें बिना शुल्क के उपलब्ध है। हजारों लोगों ने यूट्यूब पर विभिन्न विषयों पर शोध करके वीडियो डाले हैं। इसलिये ये माना जा सकता है। डिजिटल ने अवसरों के द्वार खोले तो हैं लेकिन ये हमारे अनुशासन पर है कि हम इनका लाभ ले नहीं पा रहे।
हर स्ट्रीम के युवा कॉरपोरेट सेक्टर में पा सकते हैं नौकरी
उन्होंने कहा कि डिजिटल ने हर तरह के डिग्री वाले लोगों को कॉरपोरेट सेक्टर में आने को आसान बनाया है। पहले लोग सोचते रहते थे कि कॉरपोरेट लाइफ जियें आज वो डिजिटल स्किल के कारण संभव है। पहले कॉमर्स वाला बैंकिंग, लॉ वाला वकालत, मैनेजमेंट वाला मार्केटिंग में इसलिये जाता था क्योंकि पहले सीखने का अवसर नहीं था। आज अवसर है अब हम सीख सकते हैं। मैं अपनी बात करूं तो पिछले 6 महीने में मैंने माइक्रो मशीन लर्निंग और साइबर सिक्यूरिटी पर कोर्स किया है। यानी आज हम कुछ भी सीख सकते हैं चूंकि कुछ भी सीख सकते हैं तो कुछ भी कर भी सकते हैं।
देश में महिला स्टार्टअप्स के लिए आसान हो रही राहें
निधी अरोरा ने द चिल्ड्रेन्स पोस्ट ऑफ इंडिया की कहानी को सिलसिलेवार बताते हुए कहा कि डिजिटल ने उन्हें एक ही जगह पर बैठकर पूरे देशभर से कनेक्ट करने का अवसर दिया है। स्टार्टअप करने जा रही महिलाओं को अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज बरसों पुरानी परंपरा खत्म हो चुकी है। पहले आईटी या अन्य क्षेत्रों में इतनी महिलाएं नहीं होती थीं जितनी आज हैं। लेकिन मेरा अनुभव यही कहता है कि जब आप शुरू में किसी से मिलते हैं सिर्फ तभी वह यह नोटिस करेगा कि आप महिला हैं या पुरुष लेकिन अगली मीटिंग्स में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि आप महिला हैं या पुरूष। प्रोफेशनल बिजनेस मीटिंग में सामने वाला सिर्फ आपकी बात सुनना चाहेगा कि आप क्या कह रहे हो, किस तरह अपनी बात रख रहे हो, आपकी बात में कितना दम है, और आप सामने वाले को कितना सुनते हो। आज जेंडर न्यूट्रल पर काफी काम हो रहा है। सरकार की भी कुछ योजनाएं हैं जो सिर्फ महिला स्टार्टअप्स के लिये हैं।
सफलता के साथ बनाएं अपना कॅरिअर
देश की जानी - मानी ऐडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं तो फिर देर किस बात की आज ही सफलता से जुड़ें और अपना शानदार कॅरिअर बनाएं। आप अपने फोन में
Safalta App डाउनलोड करके भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।