काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ( सीआईएससीई) के 10वीं और 12वीं के नतीजे 14 मई को घोषित होंगे। मंगलवार को बोर्ड ने यह घोषणा की है। परिणाम दोपहर तीन बजे आएंगे। छात्र एसएमएस और वेबसाइट के जरिए नतीजे जान पाएंगे।
बोर्ड के मुताबिक, दसवीं (आईसीएसई) के छात्र को मेसेज बॉक्स में जाकर ICSE 123457 (सात नंबर वाला यूनीक आईडी नंबर ) टाइप करके 09248082883 पर भेजना होगा। इसी तरह 12वीं (आईएससी) के छात्र को ISC 1234567 (सात नंबर वाला यूनीक आईडी नंबर) टाइप कर भेजना होगा। जिसके बाद मोबाइल पर विषयवार अंक आ जाएंगे।
इसके अलावा छात्र
www.cisce.org और
www.results.cisce.org पर भी परिणाम देख सकते हैं। साथ ही कैरियर पोर्टल पर स्कूल के प्रिंसिपल की लाग इन आईडी व पासवर्ड से परीक्षा परिणाम देखे जा सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट 2018 नाम से लिंक मिलेगा। वहां अपनी क्लास टाइप कर यूनीक आईडी नंबर डालते ही परीक्षा परिणाम सामने होंगे।