छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। ये रिजल्ट आप छत्तीसगढ़ स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इस बार छत्तीगढ़ बोर्ड 10वीं में 3 लाख 96 हजार और 12वीं में 2 लाख 72 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की 10वीं कक्षा की परीक्षा 5 से 28 मार्च जबकि 12वीं की परीक्षा 7 मार्च से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की थीं। 12वीं में शिवकुमार पांडे ने टॉप किया है जबकि 10वीं में योगेश सिंह चौहान टॉपर बने हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
-बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
cgbse.nic.in पर लॉगिन करें।
-जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, उसके लिंक पर क्लिक करें। यानि अगर आप 10वीं के छात्र हैं तो 10वीं के लिंक पर और अगर 12वीं के हैं तो 12वीं के लिंक पर क्लिक करें।
-मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ आदि भरें।
-रिजल्ट आपके सामने होगा। रिजल्ट की एक कॉपी निकाल कर रख लें।