फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर 'रूबी' ने अंग्रेजी के लिए कर ली ऐसी हालत

Tue, 27 Jun 2017 03:32 PM IST
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं टॉपर घोटालों के चलते बिहार बोर्ड हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। पिछले साल बिहार बोर्ड की टॉपर रूबी राय और इस बार के टॉपर गणेश कुमार लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गए थे। अब एक बार फिर टॉपर रूबी राय सुर्खियों में आ गई हैं। खबर है कि रूबी ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया है। उसने अपने आप को समाज से अलग कर लिया और इसका कारण जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें कि पिछले साल की बिहार बोर्ड की 12वीं आर्ट्स की टॉपर रूबी राय अब अंग्रेजी सीखना चाहती हैं। उनका मानना है कि अंग्रेजी ने उसे फर्जी साबित किया था। अगर वो पॉलिटिकल साइंस को प्रोडिकल साइंस नहीं बोलती तो कोई भी उसके ऊपर आरोप नहीं लगाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूबी ने शुरू की स्पोकन इंग्लिश की क्लासेस

टॉपर घोटाले में फंसी रूबी को बेल दिलाने में मदद करने वाले चाइल्ड एक्टीविस्ट सुरेश कुमार ने बताया कि रूबी अपनी अंग्रेजी को लेकर काफी अपमानित महसूस कर रही है। उसका मानना है कि अगर वो सही से अंग्रेजी बोलना चाहती तो उसके साथ जो हुआ वो कभी नहीं हुआ होता। सुरेश कुमार ने बताया कि रूबी ने अपनी अंग्रेजी को अच्छा बनाने के लिए सराई में स्पोकन इंग्लिश की क्लासेस शुरू की हैं। इसके अलावा वो हर रोज अपने घर पर अंग्रेजी और हिंदी का अखबार पढ़ती है। सिर्फ इतना ही नहीं वो घर पर बैठकर इंग्लिश राइटिंग की भी प्रैक्टिस करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें