बेहतर टीमवर्क की कुंजी
सहानुभूति एक बेहद महत्वपूर्ण पावर स्किल है, जो किसी भी पेशेवर को एक बेहतर इन्सान बनाती है। इसका अर्थ है-दूसरों की भावनाओं, उनके नजरिये और जरूरतों को समझना, महसूस करना और उनका सम्मान करना। ऐसे पेशेवर केवल आंकड़ों, लक्ष्यों या नतीजों के आधार पर निर्णय नहीं लेते, बल्कि वे अपनी टीम के लोगों की भावनाओं, परिस्थितियों और जमीनी हकीकत को भी ध्यान में रखते हैं। वे सुनते हैं, समझते हैं और उसी के अनुसार व्यवहार करते हैं। सहानुभूति का यह गुण टीम में भरोसा पैदा करता है, रिश्तों को मजबूत बनाता है और एक सकारात्मक, सहयोगी कार्य वातावरण तैयार करता है।
समान अवसर और सम्मान
समावेशिता एक अहम पावर स्किल है, जिसका मतलब है-हर व्यक्ति को महत्व देना, उसकी बात सुनना और विविधता के साथ मिलकर काम करना। इसमें यह सुनिश्चित किया जाता है कि टीम के हर सदस्य को बराबरी का अवसर और सम्मान मिले। जब आप खुली बातचीत और सहयोग का माहौल बनाते हैं, तब आपकी टीम में नए विचारों को जगह मिलती है और बेहतर फैसले लिए जाते हैं।
- द कन्वर्सेशन