नकारात्मक बातों का जिक्र न करें
अगर आपने हाल ही में स्नातक किया है, तो अपनी प्रोफाइल में डिग्री, कौशल और उपलब्धियां स्पष्ट रूप से लिखें और यह भी बताएं कि आप किस तरह की नौकरी चाहते हैं। अगर नौकरी चली भी गई है, तो उसे नकारात्मक तरीके से पेश करने के बजाय अपने अनुभव और कौशल को सकारात्मक रूप में दिखाएं। वहीं, अगर आप वर्तमान नौकरी में रहते हुए नई नौकरी खोज रहे हैं, तो इसे सार्वजनिक करने के बजाय लिंक्डइन की मदद से केवल रिक्रूटर्स को संकेत दें कि आप नए अवसरों के लिए तैयार हैं।
नई जानकारी साझा करते रहें
सोशल मीडिया पर केवल एक पोस्ट करना काफी नहीं है। हफ्ते में कम से कम एक बार अपने काम, उपलब्धियों या नई सीख से जुड़ी पोस्ट साझा करें और दूसरों की पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया दें। साथ ही, शिकायत या नकारात्मक बातें लिखने से बचें, क्योंकि भर्ती करने वाले अक्सर सोशल मीडिया देखते हैं और ऐसी बातें आपके अवसरों को प्रभावित कर सकती हैं।