फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफी का शौक है तो कैमरा निकालिए पैसे कमाइए

Wed, 16 May 2018 05:25 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और इससे पैसा कमाना चाहते हैं, तो कुछ ऐसी वेबसाइट्स हैं, जिनपर फोटो अपलोड करके आप कमाई कर सकते हैं। ये वेबसाइट्स फोटो पर होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा आपको भी देती हैं।  

विज्ञापन


Alamy- इस वेबसाइट पर अकाउंट बनाने के बाद आप अपनी खींची हुई फोटोज को अपलोड कर सकेंगे। यदि आपकी फोटोज को कोई यूजर डाउनलोड करता है, तो यह वेबसाइट मुनाफे का 50 फीसदी हिस्सा आपको देती है।

विज्ञापन

StockFood- अगर आपको फूड फोटोग्राफी का शौक है, तो आपके लिए यह वेबसाइट एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। आप खाने से जुड़ी फोटोज और वीडियोज को यहां अपलोड कर सकते हैं। इनसे हुए मुनाफे को वेबसाइट आपसे साझा करती है।

CrowdFoto- इस वेबसाइट पर फोटोज के जरिए आप महीने में हजारों रुपये तक कमा सकते हैं। यह वेबसाइट आपको एक प्रोजेक्ट देगी, जिसको पूरा करते हुए आपको फोटोज अपलोड करने होंगे। आपकी फोटो की खरीद पर कंपनी की ओर से भुगतान किया जाएगा। 

इनके अलावा इंटरनेट पर बहुत सारी फोटो बेचने वाली अच्छी वेबसाइट्स हैं, जिनमें www.imagesbazaar.com, www.dreamstime.com, www.gettyimages.com, www.shutterstock.com, www.istockphoto.com आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें