अमर उजाला रूबरू में हर बार हमारी मुलाकात ऐसी हस्तियों से होती आयी है। जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और प्रतिभा से हजारों लोगों को प्रेरित किया है। रूबरू के इस सीजन में हम मिलेंगे बरेली के एक ऐसे ही प्रतिभावान व्यक्ति से जो बरेली शहर के प्रसिद्ध
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी चांसलर है।
जी हां, इस बार के रूबरू एपिसोड में हमारी मुलाकात होगी दी डायनामिक डॉ. उमेश गौतम के साथ। तीन एपिसोड के इस सीरीज में हमें डॉ. उमेश गौतम के व्यक्तित्व के अलग अलग पहलू को जानने और देखने का मौका मिलेगा।
अमर उजाला डॉट कॉम की एक्सक्लूसिव सीरीज की खास बात यह है कि दर्शक डॉ. उमेश गौतम से संबंधित बहुत परिचित अपरिचित पहलुओं को तो जान पाएंगे ही साथ ही कुछ दिल को छू लेने वाले और बहुत से मजेदार पल भी इसमें देखने को मिलेंगे।