अमर उजाला द्वारा संचालित माई रिजल्ट प्लस(MY RESULT PLUS) ने एक बार फिर बोर्ड रिजल्ट जारी करने के मामले में देश भर की सभी वेबसाइटों को पिछे छोड़ दिया है। मंगलवार को जारी हुए हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के 12वीं बोर्ड के रिजल्ट को भी सबसे पहले अपनी वेबसाइट पर जारी किया।
बोर्ड के चैयरमेन बलवीर तेगटा ने बताया कि +2 की परीक्षा में कुल 102075 छात्र परीक्षा में अपीयर हुए। इनमें से 73948 पास हुए हैं जबकि 15886 को कंपार्टमेंट आई है।
इस साल जारी हुए रिजल्ट के मुताबिक रितिक कंदौरिया ने परीक्षा में 98.40 फीसदी अंक (492/500) हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है, वहीं निखिल कुमार 97.80 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर पीयूष ठाकुर रहे जिन्होंने 97.40 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
पिछले साल जहां रिजल्ट रिकॉर्ड 25 दिनों में जारी कर दिया गया था, वहीं इस साल रिजल्ट जारी होने में 27 दिनों का वक्त लगा। कुल 72.89% छात्रों ने परीक्षा पास की।
इस साल के टॉपर्स की लिस्ट ये है...
Topper Name
Mark obtained
Ritik Kandooria
492/500
Nikhil Kumar
489/500
Piyush Thakur
487/500
वहीं पिछले साल ये रहे थे टॉपर...
Topper Name
Mark obtained
Rahul Sharma (Mandi)
471/500
Roshan Lal (Arki)
471/500
Tammanna Koushal (Dharamshala)
482/500
Suvrat Sharma (Harimpur)
492/500
इससे पहले भी माई रिजल्ट प्लस(MY RESULT PLUS) ने रिजल्ट जारी करने के मामले में काफी आगे रहा है। पिछले साल जारी हुए यूपी बोर्ड रिजल्ट को भी माई रिजल्ट प्लस ही सबसे पहले आप तक लेकर आया था।
संबंधित वेबसाइट का पताः http://results.amarujala.com