फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRD मिनिस्ट्री जारी करेगी कॉलेजों की रैंकिंग, 2016 में नंबर-1 था जेएनयू

Mon, 03 Apr 2017 09:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
कॉलेज - फोटो : source
विज्ञापन
नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेम वर्क (NIRF) 03 अप्रैल, 2017 यानि सोमवार को कॉलेजों की ऑल इंडिया रैंकिंग जारी करेगा। रैंकिंग मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर एक संवाददाता सम्मेलन में जारी करेंगे। 
विज्ञापन


नेशनल इंस्टिट्यूटशनल रैंकिंग फ्रेम वर्क मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट द्वारा 29 सितंबर, 2015 को अप्रूव किया गया था। इस फ्रेमवर्क के हिसाब से देशभर के कॉलेजों की रैंकिंग की जाती है। इसके लिए एमएचआरडी द्वारा एक कोर कमिटी का भी गठन किया गया था। अभी तक इस फ्रेमवर्क के हिसाब से सिर्फ 2016 में कॉलेजों की रैंकिंग आई थी। 

कॉलेजों की रैंकिंग वहां की पढ़ाई, संसाधन उपलब्ध, रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस के अलावा विदेशी कॉलेजों में दाखिले और विदेशों से स्टूडेंट इंटेक इन सब के आधार पर किया जाता है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

2016 में कौन थे टॉप पर

जेएनयू
प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के मुताबिक देशभर के कॉलेजों ने इसमें बहुत ज्यादा इंटरेस्ट नहीं लिया। जिसकी वजह से शायद इस साल के रैंकिंग के लिए पिछले साल की तुलना में 800 कम कॉलेजों ने रजिस्टर किया है। 

जहां पिछले साल 3,563 कॉलेजों ने रैंकिंग के लिए रजिस्टर करवाया था वहीं इस साल मात्र 2,735 शैक्षणिक संस्थानों ने ही इसके लिए रजिस्टर किया है। 

एक सीनियर एचआरडी अधिकारी के मुताबिक, "2017 की रैंकिंग के लिए जो मुख्य पैरामीटरथे वो पिछले साल की तरह ही हैं। जबकि उन पैरामीटर्स के अंदर कुछ जो सब-पैरामीटर हैं, उनमें थोड़ा बदलाव किया गया है।"

पिछले साल की रैंकिंग के मुताबिक जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी(JNU), नई दिल्ली और हैदराबाद यूनिवर्सिटी लिस्ट में सबसे ऊपर रहे थे। जबकि तकनीकी और मैनेजमेंट संस्थानों में आईआईटी-मद्रास और आईआईएम-बेंगलुरु इस लिस्ट में टॉप पर थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें