हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने अकादमिक सेशन 2017-18 के लिए एडमिसन डिटेल पब्लिश कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है। सभी पीजी, एम टेक, एम फिल, और पीएचडी कोर्स में एडमिशन होगा। इसके लिए ऑल इंडिया टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 03 अप्रैल से शुरू होगी और 05 मई 2017 तक चलेगी। यूनिवर्सिटी नियमों के आधार पर छात्रों को हॉस्टल सुविधा भी दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन:
हैदराबाद यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है, जिसके लिए छात्र संबंधित वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।