नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेम वर्क (NIRF) 03 अप्रैल, 2017 यानि सोमवार को कॉलेजों की ऑल इंडिया रैंकिंग जारी करेगा। रैंकिंग मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर एक संवाददाता सम्मेलन में जारी करेंगे।
नेशनल इंस्टिट्यूटशनल रैंकिंग फ्रेम वर्क मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट द्वारा 29 सितंबर, 2015 को अप्रूव किया गया था। इस फ्रेमवर्क के हिसाब से देशभर के कॉलेजों की रैंकिंग की जाती है। इसके लिए एमएचआरडी द्वारा एक कोर कमिटी का भी गठन किया गया था। अभी तक इस फ्रेमवर्क के हिसाब से सिर्फ 2016 में कॉलेजों की रैंकिंग आई थी।
कॉलेजों की रैंकिंग वहां की पढ़ाई, संसाधन उपलब्ध, रिसर्च और प्रोफेशनल प्रैक्टिस के अलावा विदेशी कॉलेजों में दाखिले और विदेशों से स्टूडेंट इंटेक इन सब के आधार पर किया जाता है।