अगर आपको लगता है कि प्यार में आपका कुछ सीन नहीं बन पा रहा है और आप नौसिखिए हैं तो आपके लिए एक काम की खबर है। डॉक्टर मेगन पाई प्यार पर एक अंडरग्रेजुएट कोर्स का संचालन करती हैं। डॉक्टर मेगन ने ही इस कोर्स को न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में तैयार किया है।
सबसे मजेदार बात ये हुई कि जबसे कोर्स की शुरुआत हुई है तब से ही कोर्स बेहद ही लोकप्रिय रहा है। सिर्फ पिछले दो सालों में ही कोर्स में छात्रों की संख्या तीन गुनी हो गई है। 42 साल की डॉक्टर मेगन ब्रुकलिन की रहने वाली हैं और मेनहेट्टन में एक प्राइवेट थेरेपी प्रैक्टिस सेंटर भी चलाती हैं।
द गार्डियन में छपी खबर के मुताबिक: क्लास का नाम "लव एक्चुअली" दिया गया है जिसमें पहला सेमेस्टर मुख्य रूप से लोगों के प्यार के साथ कैसे अनुभव रहे हैं इसके आधार पर चलेगा। कोर्स दो डायरेक्शन में आगे बढ़ता है एक हॉरिजॉन्टल और दूसरा वर्टीकल। हॉरिजॉन्टल ट्रेजेक्ट्री में जहां कोर्स आपकी पूरी लाइफ के दौरान होने वाले अलग-अलग तरह के प्यार के रिश्तों पर बात करता है वहीं वर्टीकल ट्रेजेक्ट्री स्टूडेंट से शुरू हो कर फैमिली लव के बारे में बात करता है।