फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU में स्कूल ऑफ जर्नलिज्म का कोर्स तैयार

Sat, 25 Mar 2017 02:25 PM IST
amarujala.com - presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
डीयू में पहली बार शूरू होने जा रहे स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के अंतर्गत पढ़ाए जाने वाले पांच वर्षीय इंटरग्रेडिट कोर्स का पाठ्यक्रम तैयार हो गया है। विदेशी विश्वविद्यालय के जर्नलिज्म कोर्स को टक्कर देने के लिए पाठ्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। इसके तहत पांच वर्ष के इंटरग्रेडिट कोर्स में एक विदेशी व एक क्षेत्रीय भाषा पढ़ना अनिवार्य होगा। एडमिशन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।
विज्ञापन


कोर्स की खास बात ये है कि तीन वर्ष में यदि छात्र उसे छोड़ना चाहेगा तो उसे स्नातक की डिग्री मिल जाएगी। इसे डीयू की एसी व ईसी की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। 
विज्ञापन

केशवपुरम स्थित सेंटर से चलेगा ये स्कूल

दिल्ली यूनिवर्सिटी
पांच वर्षीय इंटरग्रेडिट कोर्स का पाठ्यक्रम तैयार करने वाली कमेटी की कन्वीनर डॉ. सविता दत्ता ने बताया कि आगामी सत्र से डीयू में स्कूल ऑफ जर्नलिज्म की शुरुआत होने जा रही है। यह स्कूल डीयू के केशवपुरम स्थित सेंटर से चलाया जाएगा। कोर्स के लिए पाठ्यक्रम को डीयू के शिक्षकों ने ही तैयार किया है। 12वीं के बाद किसी भी स्ट्रीम आर्ट्स (ह्यूमेनिटीज), कॉमर्स व साइंस के छात्र इसमें एडमिशन ले सकेंगे।

एडमिशन के लिए 50 फीसदी वेटेज 12वीं के अंकों की होगी जबकि 50 फीसदी प्रवेश परीक्षा की होगी। पाठ्यक्रम में 50 फीसदी कार्य अनुभव व 50 फीसदी थ्योरी का पार्ट होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें