बिहार के 'सुपर-30' की तर्ज पर राजस्थान के दौसा में रहने वाले एक दंपती ने 'सुपर-60' की शुरुआत की है। जहां सुपर-30 में गरीब एवं वंचित छात्रों को इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाती है वहीं राजस्थान के सीमा और विनोद मीणा अपनी 'निशुल्क गाइडेंस क्लास' में पिछड़े वर्ग के गरीब एवं वंचित युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं।
पढ़ेंः नए फार्मेसी कॉलेज खोलने पर लग सकती है 5 साल की रोक
वो दोनों एक स्क्रीनिंग प्रोसेस के बाद 60 छात्रों को चुनते हैं और सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं को क्लियर करने के लिए कोचिंग देते हैं। 41 वर्षीय विनोद और 39 वर्षीय उनकी पत्नी सीमा सरकारी स्कूलों में शिक्षक हैं।