NTA: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अप्रैल-मई 2026 सेमेस्टर के उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल (NITTT) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 31 जुलाई, 1 अगस्त, 7 अगस्त और 8 अगस्त 2026 को ऑनलाइन रिमोट प्रोक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी।
NITTT परीक्षा का उद्देश्य क्या है?
राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल (NITTT) परीक्षा का उद्देश्य एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों में नियुक्त नए शिक्षकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों के शिक्षण कौशल, पेशेवर क्षमता और कक्षा में पढ़ाने की दक्षता को बेहतर बनाया जाता है।
प्रदर्शन का मूल्यांकन कैसे होता है?
एनआईटीटीटी में शिक्षकों का मूल्यांकन नियमित असाइनमेंट और अंतिम ऑनलाइन रिमोट प्रोक्टर्ड परीक्षा के आधार पर किया जाता है। शिक्षकों को नियुक्ति के बाद तीन वर्षों के भीतर सभी मॉड्यूल और परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी करनी होती हैं। इसके बाद ही उनकी परिवीक्षा (प्रोबेशन) की पुष्टि और पदोन्नति के लिए पात्रता तय की जाती है।
मॉड्यूलवार परीक्षा कार्यक्रम
| तिथि |
समय |
मॉड्यूल |
| 31 जुलाई 2026 |
सुबह 10 बजे-12 बजे |
ओरिएंटेशन टुवर्ड्स टेक्निकल एजुकेशन एंड करिकुलम एस्पेक्ट्स |
| 31 जुलाई 2026 |
दोपहर 2 बजे-4 बजे |
प्रोफेशनल एथिक्स एंड सस्टेनेबिलिटी |
| 1 अगस्त 2026 |
सुबह 10 बजे-12 बजे |
कम्युनिकेशन स्किल्स एंड नॉलेज डिसेमिनेशन |
| 1 अगस्त 2026 |
दोपहर 2 बजे-4 बजे |
इंस्ट्रक्शनल प्लानिंग एंड डिलीवरी |
| 7 अगस्त 2026 |
सुबह 10 बजे-12 बजे |
टेक्नोलॉजी एनेबल्ड लर्निंग एंड लाइफ-लॉन्ग सेल्फ लर्निंग |
| 7 अगस्त 2026 |
दोपहर 2 बजे-4 बजे |
स्टूडेंट असेसमेंट एंड इवैल्यूएशन |
| 8 अगस्त 2026 |
सुबह 10 बजे-12 बजे |
क्रिएटिव प्रॉब्लम सॉल्विंग, इनोवेशन एंड मीनिंगफुल रिसर्च एंड डेवलपमेंट |
| 8 अगस्त 2026 |
दोपहर 2 बजे-4 बजे |
इंस्टीट्यूशनल मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसीजर्स |