कौन कर सकता है आवेदन?
इस इंटर्नशिप के लिए NIRF रैंक वाले कॉलेज, अच्छे लॉ यूनिवर्सिटी, टॉप मैनेजमेंट कॉलेज और जनसंचार संस्थानों में पढ़ रहे ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसका मकसद अलग-अलग विषयों के छात्रों को सीखने और काम का अनुभव देने का मौका देना है।
यह प्रोग्राम दिसंबर 2025 में शुरू हुआ था और इसमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला। करीब 244 सिविल इंजीनियरिंग छात्रों ने एक महीने की इंटर्नशिप की, जबकि 149 छात्रों ने जनवरी से जून 2026 तक चलने वाली 6 महीने की इंटर्नशिप में हिस्सा लिया। अब इस सफलता के बाद ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप को और बढ़ाया गया है, ताकि ज्यादा छात्रों को मौका मिल सके।
NHAI Summer Internship 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Internship” या “Career” सेक्शन में जाएं।
- वहां Summer Internship 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म खोलें और अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे रिज्यूमे, मार्कशीट आदि अपलोड करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।