सार
16 अप्रैल को आयोजित होने जा रही इस परीक्षा के जरिए भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना और आर्मी विंग के लिए कैडेट्स का चुनाव किया जाएगा। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू भी क्वालीफाई करना होगा। अगर आप भी इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं तो सफलता के
NDA Video Course की मदद ले सकते हैं।
राष्ट्रीय रक्षा एकादमी(एनडीए) 1 परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। 16 अप्रैल को आयोजित होने जा रही इस परीक्षा के जरिए भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना और आर्मी विंग के लिए कैडेट्स का चुनाव किया जाएगा। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू भी क्वालीफाई करना होगा। अगर आप भी इस परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे हैं तो सफलता के NDA Video Course की मदद ले सकते हैं। सफलता का ये एग्जाम रेडी कोर्स कई उम्मीदवारों को अधिकारी बनने में मदद कर चुका है।
ये भी पढ़ें
एनडीए सिलेबस
एनडीए सैलरी
एनडीए मॉक टेस्ट
एनडीए ई बुक
एनडीए पिछले प्रश्न पत्र
महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा तिथि - 16 अप्रैल
परीक्षा परिणाम - मई 2023
एनडीए 2 की आवेदन प्रक्रिया
17 मई 2023 से एनटीए 2 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जोकि 6 जून 2023 तक चलेगी। आयोग अगस्त में इन उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। 3 सितम्बर को एनडीए -2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसका रिजल्ट सितम्बर के अंतिम हफ्ते में घोषित किया जा सकता है।
परीक्षा प्रक्रिया
हर वर्ष 2 बार पेन पेपर मोड में आयोजित की जाने वाली एनडीए परीक्षा में दो पेपर होते हैं। जिसमें पहला पेपर गणित और दूसरा पेपर सामान्य क्षमता का परीक्षण यानी जनरल एबिलिटी टेस्ट होता है। इस प्रश्न पत्र में केवल ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल ही पूछे जाएंगे।
- दोनों पेपरों की अवधि -5 घंटे होगी
- प्रत्येक पेपर 2 घंटा 30 मिनट का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिया जाएगा।
- गणित का पेपर 300 अंकों और सामान्य योग्यता का पेपर 600 अंकों का होगा। चयन में आखिरी पड़ाव एसएसबी साक्षात्कार 900 अंकों का होगा।
क्या रहेगी कटऑफ
एनडीए परीक्षा में सफल होने के लिए आपका कटऑफ में आना महत्वपूर्ण है क्योंकि एसएसबी इंटरव्यू में सिर्फ वही उम्मीदवार चयनित होंगे जिन्होंने कटऑफ को क्वालीफाई किया होगा। लिखित परीक्षा के लिए अनुमानित कट ऑफ 342 अंक और एसएसबी के लिए अनुमानित कटऑफ 708 अंक हो सकती है।
सफलता के साथ बनाएं अपना करिअर
अगर आप भी ग्रेजुएशन कर चुके हैं लेकिन अपने करिअर को लेकर तमाम तरह की चिंताओं से घिरे हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी सफलता ने युवाओं की मदद के लिए कई प्रोफेशनल और स्किल ओरिएंटेड शॉर्ट और लॉन्ग टर्म कोर्सेज की शुरुआत की है जहां से आप घर बैठे खुद को एक किसी फील्ड का प्रोफेशनल बना सकते हैं। यहां डिजिटल मार्केटिंग के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेज हैं। यहां से पढ़कर सैकड़ों युवाओं ने सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में शानदार नौकरियां हासिल की हैं। अगर आप भी प्राइवेट या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम पर विजिट करिए और अपनी पसंद के मुताबिक कोर्स में एडमिशन लीजिए जिसके बाद सफलता की फैकल्टी न केवल आपको प्रोफेशनल बनने के लिए तैयार करेगी बल्कि वो आपका सही करिअर चुनने में मार्गदर्शन भी करेगी। आप अपने फोन में
safalta app डाउनलोड कर भी इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं।