नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) ने 10वीं और 12वीं के परिणाण घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट्स नगालैंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट nbsenagaland.com पर जाकर नतीजे देख सकते हैं।
प्रोविजनल रिजल्ट ऑफ हायर स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC or Class 10) और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC or Class 12) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि इस साल विधानसभा चुनावों के चलते परीक्षा में देरी हुई थी।
इस साल दसवीं में 21,716 और 12वीं में 15,281 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से 21 मार्च तक चली थी वहीं 12वीं की परीक्षा 8 मार्च से 29 मार्च तक हुई थी। पिछले साल पास फीसदी 70.19 फीसदी गया था।
नगालैंड बोर्ड- नगालैंड बोर्ड जिसे एनबीएसई (नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन) कहा जाता है, इसकी स्थापना 15 नवंबर 1973 को हुई थी, लेकिन बोर्ड ने 1 अक्टूबर 1974 से सक्रिय रूप से काम करना शुरू किया था।