फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः एम्स में कैंपस प्लेसमेंट सेल खोलेगी सरकार ताकि न हो ब्रेन-ड्रेन

Mon, 21 May 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एम्स - फोटो : SELF
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली के एम्स में एक प्लेसमेंट सेल खोलने की योजना बना रही है। इसकी मदद से दिल्ली स्थित एम्स से जो भी रेजिडेंट डॉक्टर पास होंगे उन्हें एम्स में ही या एम्स जैसे संस्थानों में प्लेसमेंट में मदद की जाएगी।

विज्ञापन


इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जेपी नड्डा ने जानकारी दी कि ऐसा ब्रेन-ड्रेन को रोकने के लिए किया जा रहा है। उनका कहना है कि वर्तमान समय में डॉक्टर नई दिल्ली कैंपस से पढ़ाई करते हैं फिर अगर उन्हें वहां नौकरी नहीं मिलती तो वो या तो प्राइवेट संस्थाओं से जुड़ जाते हैं या विदेश जाने को प्राथमिकता देते हैं। हम अपनी उन प्रतिभाओं को रोकने के लिए ये कदम उठा रहे हैं।

गौरतलब है कि एम्स दुनिया के सबसे बेहतरीन मेडिकल संस्थानों में से एक है। 2006 में सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में भी एम्स जैसे संस्थान खोलने का फैसला किया ताकि देश के अन्य हिस्से के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली न आना पड़े। अब तक 6 नए एम्स शुरू हो चुके हैं और 20 के निर्माण की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें