ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल www.studykhazana.com कक्षा 9 से 12वीं तक के मेधावी छात्रों के लिए 3 जून को छात्रवृत्ति टेस्ट आयोजित करेगा। इस टेस्ट में प्रथम स्थान वाले को 50,000, दूसरे स्थान वाले को 25000 और अगले दस स्थानों पर रहने वालों को 10,000 नकद राशि बतौर छात्रवृति प्रदान की जाएगी।
इसमें भाग लेने के लिए छात्रों को स्टडी खजाना की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। संस्थापक सना बकाई ने कहा कि वेबसाइट डब्लूडब्लू डॉट स्टडी खजाना डॉट कॉम पर ऑनलाइन छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कक्षा 9 और 10 के लिए दोपहर 12 बजे से दो बजे व कक्षा 11 और 12 के लिए दोपहर 3 बजे से पांच बजे तक का समय तय किया गया है। छात्र पजीकरण के समय मिली आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके कहीं से भी टेस्ट में शामिल हो सकते हैं।