फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में तेज और कमजोर छात्रों के आधार पर तय की गई 'यूनिफॉर्म'

Tue, 15 Aug 2017 01:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के एक स्कूल में बच्चों के मेरिट के हिसाब से ड्रेस कोड बदलने को लेकर पूरे देश में विवाद खड़ा हो गया है। खबर है कि केरल के अल फारूक इंग्लिश मीडियम स्‍कूल ने होनहार और कमजोर छात्रों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोर्ड निर्धारित कर‍ दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो बच्‍चे पढ़ाई में तेज हैं उन्‍हें सफेद रंग की ड्रेस पहनने को कहा गया है। वहीं जो पढ़ाई में कमजोर हैं उन्‍हें रेड स्‍ट्राइप्‍स वाली ड्रेस पहनने का निर्देश दिया गया है। स्‍कूल के इस कदम के बाद छात्रों के अभिभावकों ने राज्‍य शिक्षा विभाग से शिकायत लगाई है।
विज्ञापन


वहीं ये खबर भी आ रही है कि हंगामे के बाद स्‍कूल प्रशासन ने इस फैसले को वापस लिया है। हालांकि इस बारे में स्‍कूल ने कहा है कि ये कदम इसलिए उठाया गया जिससे पढ़ाई में कमजोर छात्रों की पहचान की जा सके और उन्‍हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें