UP BOARD के स्कूलों में छात्रों को स्मार्ट बनाने और विदेशों में नौकरी दिलाने की योजना के तहत विदेशी भाषा सीखाने की तैयारी चल रही है। यूपी बोर्ड के छात्रों को अब स्कूल में फ्रेंच, जर्मन, उर्दू, अरबी और फारसी भाषा सिखाई जाएंगी। विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना के तहत ये कार्यक्रम तैयार किया गया है।
आपको बता दें कि राज्य परियोजना निदेशक की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। उन शिक्षकों की लिस्ट तैयार की गई है जो फ्रेंच, जर्मन, उर्दू, फारसी, अरबी भाषा पढ़ा सकते हैं। इसके अलावा उन छात्रों की भी लिस्ट भी तैयार की जा रही है जो विदेशी भाषा सीखने के लिए उत्सुक है। राज्य सरकार का मानना है कि विदेशी भाषा सीखने से भविष्य में पर्यटन और होटल इंडस्ट्री में रोजगार आसानी से प्राप्त हो सकेगा।
पढ़े ः IGNOU : एडमिशन की तिथि में बदलाव, अब 18 अगस्त तक होगा दाखिला