फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखण्ड सरकार देगी सभी स्कूलों के शिक्षकों को टैब

Tue, 21 Mar 2017 03:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेंदु शेखर
विज्ञापन
झारखण्ड
विज्ञापन
राज्य के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर झारखण्ड गवर्नमेंट सभी स्कूल शिक्षकों को टैब बांटने वाली है। 
विज्ञापन


बच्चों के एक मैगजीन पंख के विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री दास ने बताया कि 2017-18 के सत्र के दौरान ही सभी शिक्षकों के बीच टैब का वितरण किया जाएगा, जिससे बदलते समय के अनुसार शिक्षक और छात्र अपडेट रह सकें। 

साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि तकरीबन 18,000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी प्रोसेस में है, इसके साथ सभी स्कूलों में शिक्षकों के अटेंडेंस के लिए बायो मेट्रिक सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे कि शिक्षकों की उपस्थिति पर भी नजर रखी जा सके। 
विज्ञापन


सोमवार को ही लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में 20% से ज्यादा शिक्षकों के पद खाली हैं जो कि चिंता का विषय है। 
विज्ञापन


जिसमें सुधार के कदम के तौर पर उन्होंने बताया था कि ऐसे शिक्षक जिनकी उम्र 65 के पार पहुंच चुकी है उन शिक्षकों को भी फिटनेस और जरूरत के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट सेवा पर कुछ दिन के लिए रखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें