CBSE ने JEE MAINS 2018 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbseresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल आईआईटी की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस के लिए 2.24 लाख अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद यह चयनित अभ्यर्थी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। इसके साथ ही सीबीएसई कॉमन मेरिट लिस्ट (सीएमएल) भी जारी करेगा, जिसके आधार पर आईआईटी को छोड़कर बाकी तकनीकी संस्थानों में एडमिशन होंगे।