फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी की 1100 सीटों पर सिर्फ 222 विदेशी छात्रों ने किया अप्लाई

Mon, 22 May 2017 05:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर के अलग-अलग आईआआईटी में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई परीक्षा का एडवांस लेवल रविवार को संपन्न हो गया लेकिन विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए यह परीक्षा अभी होनी बाकी है जिसे आने वाले रविवार को आयोजित किया जाएगा। हालांकि सभी आईआईटीज के लिए एक बुरी खबर है कि मात्र 222 विदेशी छात्रों ने ही परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए रजिस्टर किया है जबकि कुल 1100 सीटों को फॉरेन नेशनल्स के लिए रिजर्व रखा गया है। 
विज्ञापन


पिछले साल तक जहां सिर्फ दुबई में ही ऑफ शोर सेंटर बनाया जाता था वहीं इस साल उन सभी 5 देशों में परीक्षा आयोजित की जाएगी जहां के छात्रों ने एडमिशन के लिए आवेदन दिया है। इनमें बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, सिंगापुर, ईथोपिया सहित दुबई में परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

यह फैसला तब लिया गया जब सभी 23 आईआईटी के कुल सीटों का 10% विदेशी छात्रों के लिए रिजर्व किया गया। अभी देश में कुल 23 आईआईटी हैं जिनमें कुल 11,000 सीट हैं। 
विज्ञापन


एक तरफ जहां भारतीय छात्रों को JEE Advance में बैठने के लिए JEE Mains परीक्षा में क्वालिफाई करना होता है वहीं विदेशी छात्रों को मेन परीक्षा में न बैठने की छूट दी गई है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक आईआईटी बॉम्बे के डायरेक्टर का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा आवेदन मंगाने के लिए विदेशों के कॉलेजों में जाकर पब्लिसिटी करनी होगी ताकि ज्यादा से ज्यादा आवेदन आमंत्रित किए जा सकें। 

ये पहली बार है जब 6 विदेशी केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें से 153 छात्र दुबई से, 33 काठमांडु से, 13 ढाका से, 12 सिंगापुर से , 09 कोलंबो और 02 अदिस अबाबा के छात्र होंगे। 
विज्ञापन


इस साल EE Mains में कुल 2,20,000 छात्रों ने क्वालिफाई किया जबकि पिछले साल कुल 2,00000 छात्रों ने ही JEE Advance के लिए क्वालिफाई किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें