Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education and Research (JIPMER) ने मेडिकल परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड व हॉल टिकट नंबर जारी कर दिया है।
एमबीबीएस में एडमिशन लेने के लिए होने वाली ये कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 4 जून को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए करीब 200 छात्रों का चयन किया जाएगा जिनमें से 150 छात्रों को पुडुचेरी में एडमिशन मिलेगा जबकि बाकी 50 छात्रों को करैकल स्थित JIPMER में एडमिशन दिया जाएगा। JIPMER पुडुचेरी में थियोरी एग्जाम 5 जून से शुरू होकर 16 जून तक चलेंगे। वहीं प्रैक्टिकल एग्जाम 3 जुलाई से 5 जुलाई तक होंगे। JIPMER करैकल में थियोरी एग्जाम 5 जून से 16 जून तक चलेंगे जबकि प्रैक्टिकल एग्जाम 28 जून से 5 जुलाई तक होंगे।
परीक्षा के एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, जन्म तिथि, फोटो, परीक्षा शहर व रोल नंबर आदि की जानकारी मौजूद रहेगी। आप अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले सकते हैं। एडमिट कार्ड में लिखी सभी बातों के ध्यान से पढ़ लें ताकि कोई भी सुधार की संभावना हो तो उसे ठीक किया जा सके। परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले अपना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ जरूर साथ रखें।
ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्डः
JIPMER की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं (jipmer.edu.in)
Download Hall Ticket for JIPMER MBBS Entrance Examination – 2017 इस लिंक पर क्लिक करें
मांगी गई जरूरी डिटेल भरें
अपना एडमिट कार्ड व हॉल टिकट नंबर डाउनलोड करें