मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्रीय कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी की आईटीआई संस्थानों के लिए अलग बोर्ड बनाने की मांग को मंजूरी दे दी है। नेशनल काउंसिल फोर वोकेशनल ट्रेनिंग(NCVT) के लिए बनने वाला शिक्षा बोर्ड सीबीएसई और आईसीएसई की तर्ज पर बनेगा।
सरकार आईटीआई संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा में सुधार के लिए ये कदम उठा रही है। साथ ही ये भी बताया गया है कि इस बोर्ड के तहत मिलने वाले आईटीआई सर्टिफिकेट की वैल्यू 10वीं और 12वीं बोर्ड की तरह ही मान्य होगा। देशभर के आईटीआई संस्थानों में शिक्षा के गिरते स्तर पर विचार करते हुए दोनों मंत्रालयों ने शिक्षा बोर्ड बनाने का फैसला लिया है। अब बाकी कॉलेजों की तर्ज पर ही आईटीआई कॉलेजों में भी पढ़ाई होगी।