IGNOU ने अपना ज्ञानदर्शन चैनल लॉन्च किया है। ये चैनल अब इंटरनेट पर भी उपलब्ध होगा। इग्नू के वेब आधारित प्रोग्राम अब छात्रों के लिए मोबाइल फोन और कंप्यूटर पर भी उपलब्ध होंगे। इसके अलावा फेसबुक के लिए भी व्यवस्थित पेज बनाया गया। सूचना और संचार तकनीक के जरिए शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में यह बड़ा कदम है।
वेब चैनल लॉन्च करते हुए IGNOU के वाइस चांसलर प्रोफेसर रविंद्र कुमार ने कहा कि हम अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी छात्रों के लिए ज्ञानदर्शन चैनल लाए हैं। उन्होंने कहा कि अब हम डिजिटल और मुक्त विश्वविद्यालय हैं। अब हम और हमारे लर्नर के बीच कोई दूरी नहीं रही है।
पढ़ें- CPAT 2017: रजिस्ट्रशेन की तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई
इसके अलावा विदेशों में कई और केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है और संभावित सहयोगी संस्थानों की तलाश की जा रही है।