लखनऊ यूनिवर्सिटी ने कंबाइंड प्री आयुष टेस्ट (CPAT 2017) के ऑनलाइन एप्लिकेशन के सब्मिट करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक इस परीक्षा के लिए अप्लाई नहीं किया है अब 27 सितंबर 2017 तक फॉर्म भर सकते हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी ने इसकी परीक्षा 4 अक्टूबर 2017 को आयोजित की है।
29 सितंबर से इसके एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। इस परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश में BAMS, BUMS and BHMS कोर्सेज में एडमिशन के लिए होगा। परीक्षा की सारी जानकारी CPAT की ऑफिशियल वेबसाइट cpatup2017.in पर उपलब्ध है। 12 अक्टूबर 2017 तक इस परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा हो सकती है।
पढ़ेंः AIIMS Admission 2017: बीएससी नर्सिंग का ओपन राउंड काउंसेलिंग आज