ICSE Class 10 Results: द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(CISCE) आज यानि सोमवार को ICSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकता है। ICSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा जो कि पहले 27 फरवरी से शुरू हो कर 31 मार्च तक चलने वाला था, वो 10 मार्च से शुरू हो कर 21 अप्रैल को खत्म हुआ था।
रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने एग्जाम रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
ICSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा 5 राज्यों में हुए विधान सभा चुनावों की वजह से देर से शुरू हुई थी। पिछले साल 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 06 मई को 12वीं बोर्ड रिजल्ट के साथ जारी किया गया था।
इस साल परीक्षा में बैठने के लिए कुल 2,50,871 छात्रों ने रजिस्टर किया था जिनमें से 1,76,327 छात्रों ने 10वीं के लिए और 74,544 ने 12वीं के लिए रजिस्टर किया था। रिपोर्टस के मुताबिक ISC 12वीं का परिणाम आने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा।
ऐसे चेक करें रिजल्टः
-बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
-होमपेज पर दिए गए रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें
-अपना कोर्स कोड, युनिक रजिस्ट्रेशन आईडी और अन्य जरूरी जानकारियां भरें
-निचे दिए 'शो रिजल्ट बटन' पर क्लिक करें
-रिजल्ट की एक कॉपी सेव करके अपने पास रख लें
2016 के रिजल्ट के मुताबिक कुल 98.54% छात्रों ने परीक्षा में पास किया था वहीं ISC(12वीं) के 96.56% छात्रों ने परीक्षा पास की थी।
संबंधित वेबसाइट का पताः http://www.cisce.org