सीए फाइनल का रिजल्ट हो चुका है जारी
इससे पहले आईसीएआई ने सीए फाइनल जनवरी 2026 सत्र का परिणाम 1 मार्च 2026 को घोषित किया था। इस सत्र में कुल 7,590 उम्मीदवार चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में सफल घोषित हुए।
करनाल की दीक्षा गोयल ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। दूसरे स्थान पर अनिरुद्ध गर्ग रहे, जबकि तीसरे स्थान पर ऋषभ जैन और ध्रुव डेम्बला संयुक्त रूप से रहे। सफल उम्मीदवार अब आईसीएआई की सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मार्क्स वेरिफिकेशन की सुविधा
रिजल्ट जारी होने के एक से दो सप्ताह के भीतर आईसीएआई मार्क्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू करेगा। जो छात्र अपने अंकों की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं, वे निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या जॉइंट सेक्रेटरी (एग्जाम्स), आईसीएआई भवन, नई दिल्ली को ऑफलाइन आवेदन भेज सकते हैं।
अगला सत्र कब होगा?
जो छात्र इस बार सफल नहीं हो पाए, उनके लिए अगली सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षाएं मई 2026 में आयोजित की जाएंगी। आगामी सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।
ऐसे देखें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या caresults.icai.org पर जाएं।
- CA Foundation Jan 2026 Result या CA Intermediate Jan 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- सबमिट बटन दबाएं।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहे स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
वैकल्पिक रूप से, छात्र 'CAFND