इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज सीए फाइनल (CA Final), सीए फाउंडेशन (CA Foundation) और सीपीटी (CPT) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इसके साथ ही आज ही फाइनल या फाउंडेशन के लिए ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट भी जारी की जा सकती है।
परीक्षार्थी ICAI की आधिकारिक वेबसाइट
icaiexam.icai.org,
caresults.icai.org और
icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि ये परीक्षाएं मई-जून में आयोजित हुई थीं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
-ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-अपने ई-मेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगइन करें
-सारी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें
-रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें