फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET Examination 2018 के लिए जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, ऐसे कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Wed, 04 Jul 2018 11:01 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
CTET Examination 2018 - सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही Central Teacher Eligibility Test यानी CTET 2018 का रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। CTET ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस जारी करके सूचना दी है। इससे पहले रजिस्ट्रेशन 22 जून से शुरू होने वाला था। 
विज्ञापन


CTET ने वेबसाइट पर बताया है कि कुछ प्रशासनिक कारणों से रजिस्ट्रेशन की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की अगली तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इसके लिए देश भर के 92 शहरों में CTET की परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें कि प्राइमरी शिक्षा के लिए अध्यापक की योग्यता तय करने वाली इस परीक्षा के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की गई है। एग्जाम में 60 का स्कोर करने वाले अभ्यर्थी को पास समझा जाएगा। अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ी जातियों के लिए 5 फीसदी अंकों की छूट दी गई है। 
विज्ञापन


ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 
1. CTET की ऑफिशियल वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाएं। 
2. अप्लाई ऑनलाइन के लिंक को खोलें। 
3. ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरें और रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लिकेशन नंबर को नोट कर लें। 
4. फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को अपलोड करें। 
5. ई-चालान या डेबिट/क्रेडिट कार्ड से परीक्षा शुल्क भरें।
6. रिकॉर्ड और भविष्य में इस्तेमाल के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें