बीते वर्ष मैट्रिक का वार्षिक परीक्षा परिणाम 67.57 फीसदी रहा था। मैट्रिक परीक्षा में कुल 115311 विद्यार्थी बैठे थे। इसमें 76855 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि 16564 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट घोषित की गई है। वर्ष 2017 में एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजों ने बेटियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया था। मैट्रिक की टॉप-10 मेरिट सूची में सरकारी स्कूल की केवल एक ही छात्रा अपना नाम दर्ज करवाने में कामयाब हुई थी, जबकि शेष सभी टॉपर प्राइवेट स्कूलों के थे।
मेरिट में आए 33 विद्यार्थियों में से 26 स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया था। सात लड़के ही मेरिट सूची में नाम दर्ज करवा पाए। मैट्रिक के वार्षिक परीक्षा परिणाम में निजी स्कूलों का दबदबा रहा। छात्र HP Board की आधिकारिक वेबसाइट
hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की वेबसाइट
results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।