फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board 10th Result 2018: जारी हुआ रिजल्ट, प्रितांजलि बनीं टॉपर, एक क्लिक में देखें नतीजे

Fri, 04 May 2018 08:52 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
HP Board 10th Result 2018
विज्ञापन
HP Board 10th Result 2018 हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रितांजलि सेन टॉपर बनी हैं। खबर है कि टॉप तीन में लड़कियों ने स्थान हासिल किया है। जहां पहले स्थान पर मंडी की प्रितांजलि सेन हैं वहीं दूसरा स्थान मंडी की ही अनविक्षा ने हासिल किया है। तीसरे स्थान पर कांगड़ा की सोनम हैं। छात्र  HP Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। वैसे अब घर बैठे एक क्लिक में आपके पास रिजल्ट पहुंचेगा। इसके लिए अमर उलाजा की वेबसाइट पर क्लिक करें। छात्रों को अब ज्यादा इंतजार करना नहीं पड़ेगा। मार्च में 10वीं की परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं इस साल 6 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च हुई थी। इस साल बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 109782 छात्र उपस्थित हुए थे।
विज्ञापन


कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/hpbose/hp-class-10th-result-2018
विज्ञापन

बीते वर्ष मैट्रिक का वार्षिक परीक्षा परिणाम 67.57 फीसदी रहा था। मैट्रिक परीक्षा में कुल 115311 विद्यार्थी बैठे थे। इसमें 76855 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण करने में कामयाब रहे थे जबकि 16564 परीक्षार्थियों को कंपार्टमेंट घोषित किया गया था। वर्ष 2017 में एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजों ने बेटियों ने एक बार फिर लड़कों को पछाड़ दिया था। मैट्रिक की टॉप-10 मेरिट सूची में सरकारी स्कूल की केवल एक ही छात्रा अपना नाम दर्ज करवाने में कामयाब हुई थी, जबकि शेष सभी टॉपर प्राइवेट स्कूलों के थे।

मेरिट में आए 33 विद्यार्थियों में से 26 स्थानों पर लड़कियों ने कब्जा किया था। सात लड़के ही मेरिट सूची में नाम दर्ज करवा पाए। मैट्रिक के वार्षिक परीक्षा परिणाम में निजी स्कूलों का दबदबा रहा। छात्र HP Board की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की  वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें