फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Workplace Confidence: ऑफिस में बिना तैयारी पूछ लिया सवाल? घबराएं नहीं, ऐसे दें आत्मविश्वास भरा जवाब

Tue, 12 May 2026 10:24 AM IST
Shahin Praveen मेलोडी विल्डिंग, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Harvard Business Review: ऑफिस में कई बार ऐसे सवाल पूछे जाते हैं जिनके लिए आप पहले से तैयार नहीं होते। ऐसे समय में शांत रहकर स्पष्ट जवाब देना आपके आत्मविश्वास और प्रोफेशनल सोच को दिखाता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Office Communication: ऑफिस में काम करते समय कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है, जब कोई प्रबंधक या एग्जीक्यूटिव अचानक आपसे कोई सवाल पूछ लेता है। यह सवाल किसी प्रोजेक्ट की प्रगति, किसी गलती, डाटा, या भविष्य की योजना से जुड़ा हो सकता है।

विज्ञापन


ऐसे समय में कई लोग घबरा जाते हैं, जल्दी-जल्दी बोलने लगते हैं या गलत जानकारी दे बैठते हैं। लेकिन सही तरीका अपनाकर आप इस स्थिति को अपने आत्मविश्वास और प्रोफेशनलिज्म दिखाने के अवसर में बदल सकते हैं। इस तरह, जब कोई एग्जीक्यूटिव आपसे अचानक सवाल पूछे, तो घबराने के बजाय संयम, स्पष्टता और ईमानदारी के साथ जवाब दें। यही गुण एक अच्छे पेशेवर की पहचान होता है।

सवालों को ध्यान से सुनें

जब कोई प्रबंधक या एग्जीक्यूटिव आपसे अचानक सवाल पूछता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे अक्सर सिर्फ काम की स्थिति या प्रोजेक्ट की जानकारी समझना चाहते हैं। जवाब देने से पहले एक से दो सेकंड रुककर सोचें, ताकि आप सही और स्पष्ट उत्तर दे सकें। सवाल को ध्यान से सुनें और पूरा समझें। अगर सवाल साफ न हो, तो उसे विनम्रता से दोबारा पूछना बिल्कुल सही है, जैसे-क्या आप इसे थोड़ा स्पष्ट कर सकते हैं? ऐसा करने से आपकी समझदारी और प्रोफेशनल कम्युनिकेशन स्किल बेहतर दिखती है।

विज्ञापन

भरोसेमंद जानकारी दें

जब कोई सीनियर आपसे सवाल पूछे, तो केवल वही जानकारी दें, जो आपको सही तरीके से पता हो। कई लोग जल्दी प्रभावित करने के लिए अंदाजा लगाकर जवाब दे देते हैं, लेकिन अगर वह जानकारी गलत निकली तो विश्वसनीयता कम हो सकती है। इसलिए गलत जवाब देने से बेहतर है कि आप ईमानदारी से कहें कि मैं सटीक जानकारी जांच करके आपको तुरंत अपडेट करता हूं।

दबाव में शांत रहें

जब प्रबंधक सवाल पूछे, तो सिर्फ आपके शब्द ही नहीं बल्कि आपका आत्मविश्वास, बॉडी लैंग्वेज और बोलने का तरीका भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। आंखों में देखकर, साफ और शांत आवाज में जवाब देने से अच्छा प्रभाव पड़ता है। वहीं घबराहट या डर दिखाने से आत्मविश्वास कम नजर आता है। शांत व्यवहार यह दिखाता है कि आप दबाव वाली परिस्थितियों को भी समझदारी से संभाल सकते हैं।
  • ऐसे समय में घबराने के बजाय स्थिति को आत्मविश्वास और प्रोफेशनल तरीके से संभालने की कोशिश करें।
  • सवाल सुनते समय शांत रहें और जवाब देने से पहले कुछ सेकंड रुककर सोचें।
  • अगर सवाल स्पष्ट न हो, तो विनम्रता से उसे दोबारा पूछें ताकि सही समझ बन सके।

जवाब को छोटा रखें

जवाब हमेशा छोटा, स्पष्ट और व्यवस्थित होना चाहिए। लंबे और उलझे हुए जवाब देने के बजाय सीधे मुद्दे पर बात करें। पहले समस्या, फिर उसका कारण और अंत में समाधान बताने से सामने वाला आपकी बात आसानी से समझ पाता है। हर सवाल को सीखने का अवसर मानना चाहिए। अगर किसी सवाल का जवाब न पता हो, तो उसकी तैयारी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें