फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Vacation: गर्मी की छुट्टियां बस मस्ती तक सीमित न रहें, इन्हें सीखने का भी बनाएं जरिया; जानें कैसे

Tue, 05 May 2026 09:21 AM IST
Shahin Praveen भारत भूषण अरजरिया, कॅरिअर सलाहकार

सार

Vacation: गर्मी की छुट्टियां सिर्फ आराम और मस्ती का समय नहीं होतीं, बल्कि यह खुद को बेहतर बनाने का एक सुनहरा मौका भी होती हैं। अगर हम इस समय का सही इस्तेमाल करें, तो नई चीजें सीखकर अपने भविष्य को और मजबूत बना सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Summer Vacation: अक्सर गर्मी की छुट्टियों का नाम सुनते ही हमारे मन में पढ़ाई से ब्रेक और मौज-मस्ती का ख्याल आता है। इसी चक्कर में ज्यादातर छात्र अपना कीमती समय मोबाइल-इंटरनेट की आभासी दुनिया में या बिना किसी योजना के खेलकूद में बिता देते हैं। लेकिन वास्तव में छुट्टियां केवल आराम के लिए नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा को निखारने और खुद को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का समय है। जरा सोचिए, जब छुट्टियों के बाद आप स्कूल या कॉलेज लौटें और आपके पास केवल घूमने-फिरने की यादें ही न हों, बल्कि कोई नया हुनर भी हो, तो आपका आत्मविश्वास कितना बढ़ जाएगा। यह समय खुद में निवेश करने का है, ताकि आप भीड़ से अलग अपनी पहचान बना सकें।

विज्ञापन

रुचियों को दें नई उड़ान 

छुट्टियों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपके पास समय की कोई कमी नहीं होती। स्कूल के व्यस्त रूटीन के कारण आप जो शौक पूरे नहीं कर पाए, उन्हें अब समय दें। आप गिटार बजाना, कोडिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग या कोई नई भाषा सीख सकते हैं। अपनी एक छोटी कहानी की किताब लिखें या एक आर्ट पोर्टफोलियो तैयार करें। यह रचनात्मकता आपके दिमाग को सक्रिय रखती है और आपको एक नई पहचान दिलाती है।

घूमते-फिरते बढ़ाएं नॉलेज

सीखना केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं है। यात्राएं हमें वो सिखाती हैं, जो किताबें नहीं सिखा सकतीं। ऐतिहासिक किलों, संग्रहालयों और स्मारकों की सैर करें। जब आप इतिहास को अपनी आंखों से देखते हैं, तो वह हमेशा के लिए याद हो जाता है। नई जगहों के खान-पान, रहन-सहन और परंपराओं को समझें। इससे दुनिया को देखने का आपका नजरिया बदलता है और आप विविधता का सम्मान करना सीखते हैं।

शरीर और मन का रखें ख्याल

छुट्टियों का मतलब सारा दिन मोबाइल या टीवी के सामन े बैठना नहीं है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है। तैराकी, योग, साइकिलिंग या किसी खेल जैसे फुटबाल या बैडमिंटन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। रोज रात को दस मिनट अपनी दिनभर की बातों को डायरी में लिखें। यह आदत न केवल आपके विचारों को स्पष्ट करती है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करती है।
विज्ञापन

किताबों से करें दोस्ती

किताबें ज्ञान का वो समंदर हैं, जो आपको घर बैठे पूरी दुनिया की सैर करा सकती हैं। महापुरुषों की जीवनियां, विज्ञान की रोचक बातें या प्रेरणादायक कहानियां पढ़ें। पढ़ने से आपकी कल्पना शक्ति और बातचीत करने का तरीका बेहतर होता है। अपने पास के किसी पुस्तकालय का हिस्सा बनें, जहां आपको अलग-अलग विषयों की किताबें पढ़ने का मौका मिले।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें