फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Board GBSHSE 12th Result 2018: परिणाम जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Sat, 28 Apr 2018 11:29 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जीबीएसएचएसई यानी गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने आज (28 अप्रैल, 2018) 12वीं क्लास के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड ने आज सुबह 10 बजे परीक्षा परिणाम की घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने रिजल्ट की घोषणा सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gbshse.gov.in पर जारी की।

विज्ञापन


बता दें कि गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की परीक्षा इस साल 5 मार्च से 26 मार्च के बीच हुईं थी।गोवा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स दूसरे वेबसाइट्स results.nic.in, indiaresults.com और examresults.net पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा पासिंग सर्टिफिकेट और मार्क्स का स्टेटमेंट 30 अप्रैल को बोर्ड द्वारा मुहैया करवाया जाएगा।

gbshse.gov.in पर ऐसे चेक करें Goa Board Class 12th result 2018 or GBSHSE HSSC Result 2018 का रिजल्ट: 

1) गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ऑफिशियल वेबसाइट gbshse.gov.in पर लॉगि इन करें।
2) Goa Board Class 12th Results 2018 के लिंक पर क्लिक करें और मांगे गए सारे डिटेल्स भरें।
3) अपना रोल नंबर डाले और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
4) आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा।
5) रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन

मोबाइल फोन पर SMS के माध्यम से ऐसे चेक करें रिजल्ट

गोवा बोर्ड से जुड़े स्टूडेंट्स HSSC के रिजल्ट मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए RESULTGOA12 ROLLNO लिखकर 562623 पर भेज दें।

इस साल गोवा बोर्ड का एग्जाम गोवा के 16 सेंटर पर आयोजित किया गया था। बता दें पिछले साल 2017 में Goa HSSC Exam Results का ऐलान अप्रैल महीने में ही किया गया था। पिछले साल GBSHSE Goa Board of Secondary and Higher Secondary Education की दसवीं और बारहवीं के बोर्ड की परीक्षा में 40 हजार स्टूडेंट्स बैठ थे। साल 2017 में गोवा बोर्ड का पासिंग परसेंटेज 89 फीसदी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें