फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th Result 2018: 29 अप्रैल को इस समय जारी होगा रिजल्ट, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Thu, 26 Apr 2018 05:11 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2018: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के रिजल्ट 29 अप्रैल को आने वाला है। यूपी बोर्ड बस 2 दिन बाद 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। यूपी बोर्ड के 10वीं के परीक्षार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकेंगे। आपको बता दें कि upresults.nic.in के मुताबिक 10वीं का रिजल्ट दोपहर 1:30 बजे घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

छात्रों को यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखने से पहले कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। एकसाथ कई छात्रों के वेबसाइट खोलने के कारण साइट क्रैश हो सकती है। ऐसे में घबराएं नहीं और धैर्य बनाएं रखें। रिजल्ट में देरी होने के चलते धैर्य न खोएं और बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट को ट्रैक करते रहें। रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी सुरक्षित जरूर रख लें। रिजल्ट आने से पहले ही अपने पास एडमिट कार्ड जरूर तैयार रखें। 

कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें- https://results.amarujala.com/board/up-board/up-class-10th-result-2018
विज्ञापन

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड में 10वीं के 37,12,508 छात्रों परीक्षा दी थी। पिछले साल के मुकाबले इस साल छात्रों की संख्या काफी बढ़ी है। वहीं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया था कि नए अकादमिक सेशन की शुरुआत 01 मई 2018 से ही कर दी जाएगी। 

रिजल्ट जारी किए जाने के 15 दिन के अंदर ही ऑरिजनल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाएंगे। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप अमर उजाला की  वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें