फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2026 Admit Card: गेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड; एक फरवरी से होंगे एग्जाम

Tue, 13 Jan 2026 04:06 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2026 Admit Card OUT: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी ने गेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। गेट परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2026 Admit Card: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने गेट 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। उम्मीदवार GOAPS पोर्टल (gate2026.iitg.ac.in) पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। GATE 2026 की परीक्षा 1, 2, 7 और 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

देखें परीक्षा तिथियां

गेट 2026 की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक चरण में परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न होगी। पहली (सुबह) शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा, जबकि दूसरी (दोपहर) शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

गेट 2026 के परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में कुल 30 प्रश्नपत्र शामिल होंगे, जिनमें पूर्ण-लंबाई (Full-Length) और अनुभागीय (Sectional) प्रश्नपत्र दोनों होंगे। इस बार परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान IIT गुवाहाटी ने इंजीनियरिंग साइंसेज (XE) श्रेणी के अंतर्गत एक नया अनुभागीय प्रश्नपत्र ऊर्जा विज्ञान (XE-1) जोड़ा है, जिससे अभ्यर्थियों को एक नया विकल्प मिलेगा।
 
तारीख समय 
7 फरवरी 2026 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (प्रथम सत्र)
  दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (दोपहर सत्र)
8 फरवरी 2026 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (प्रथम सत्र)
  दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (दोपहर सत्र)
14 फरवरी 2026 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (प्रथम सत्र)
  दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (दोपहर सत्र)
15 फरवरी 2026 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (प्रथम सत्र)
  दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक (दोपहर सत्र)
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले आप IIT GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध GATE एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका हॉल टिकट प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
  • अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें