फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FTII: खराब कॉपी जांचने के आरोप में प्रोफेसर बर्खास्त

Tue, 18 Apr 2017 02:55 PM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
ftii
विज्ञापन
FTII के एक प्रोफेसर को खराब कॉपी चेक करने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया। उन पर आरोप था कि उन्होनें फर्स्ट ईयर के तीन छात्रों के एंड टर्म एग्जाम के नंबर बढ़ा दिए थे। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक प्रोफेसर अनिल जनकर को डायरेक्टर भूपेंद्र कंथोला ने जनकर को फरवरी में यह कह कर निकाल दिया कि जनकर ने कैजुअल चेकिंग करके छात्रों के करियर के साथ खिलवाड़ किया है साथ ही साथ ये संस्थान के लिए भी बड़ी शर्म की बात है। 

एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा इस तरह बिना किसी भ्रष्टाचार के आरोप के एक प्रोपेसर को निकाल दिया, इस पर कईयों को आपत्ती भी हो रही है। 

इस मामले को लेकर जनकर के तरफ से अभी तक कोई प्रक्रिया नहीं आई है और न ही कॉलेज प्रशासन के तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। बीते साल भी संस्थान में हुई झड़पों और विरोध प्रदर्शनों को लेकर संस्थान काफी चर्चा में रहा था। ऐसे में इस तरह के मामलों से संस्थान की और भी मानहानी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया(FTII) देश के सबसे बेहतरीन फिल्म और टेलीविजन संस्थानों में से एक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें