फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC ने जारी की 38000 जर्नल्स की लिस्ट, पीएचडी छात्रों को होगा फायदा

Tue, 18 Apr 2017 09:55 AM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन(UGC) ने रिसर्च छात्रों की सहूलियत के लिए जर्नल्स की लिस्ट तैयार की है। अब आगे से करियर एडवांसमेंट स्कीम, टीचर्स और एकेडमिक स्टाफ के रिक्रूटमेंट के लिए अपने रिसर्च पेपर यूजीसी द्वारा अप्रूव्ड इन्हीं जर्नल्स में पब्लिश कराना होगा। 
विज्ञापन


यूजीसी ने इस लिस्ट में तकरीबन 38, 000 से भी ज्यादा जर्नल्स को जगह दी है, जिन्हें यूजीसी ने वेब ऑफ साइंस, स्कूपस और इंडियन साइटेशन इंडेक्स के अलावा रिसर्च से जुड़े कई अन्य सर्विसेज से भी चुने हैं। 

इस पूरी लिस्ट को यूजीसी की वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है। आयोग की वेबसाइट पर जा कर इसे देखा जा सकता है। अगर कोई भी यूनिवर्सिटी इस लिस्ट में अपनी जर्नल शामिल करना चाहता है, तो उसे जुड़वाने के लिए 15 मई तक सुझाव व आवेदन यूजीसी की वाबसाइट ugc।ac।in पर जाकर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। सुझावों के आधार पर यूजीसी(UGC) की स्टेंडिंग कमेटी इन जर्नल्स पर विचार कर मंजूरी का फैसला लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को भी इन जर्नल्स की लिस्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें